गोपेश्वर। आम आदमी पार्टी के युवा सम्मेलन में आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि भारतीय सेना में सेवा के दौरान वे गढ़वाल राइफल्स के 840 जांबाजों के कमांडेंट थे, और आज जब वे आप के युवा संवाद में शामिल हो रहे हैं तो बदरी-केदार क्षेत्र में अभी तक 840 युवाओं से ही संवाद भी कर चुके हैं। यह एक शुभ संकेत है। गोपेश्वर में बुधवार को आयोजित युवा सम्मेलन में बोलते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि युवाओं में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। युवा देश, प्रदेश में परिवर्तन चाह रहा है और आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहता है। पार्टी प्रदेश में रोजगार के द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी गैरसैंण राजधानी पर ठोस योजना बनाएंगे। युवाओं ने कर्नल कोठियाल से सवाल भी पूछे। सम्मेलन में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण, जिलाध्यक्ष अनूप सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता भवान सिंह चौहान, संगठन मंत्री कुलदीप नेगी, भगवती प्रसाद मैंदोली, दिलवर सिंह फर्स्वाण, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज कोहली, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल के साथ ही जिलेभर के युवा मौजूद थे।
गढ़वाल राइफल की बटालिटन में भी 840 थे मेरे जांबाज, बदरी-केदार क्षेत्र में भी 840 युवाओं से कर चुका संवाद–
by laxmi Purohit | Aug 4, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...
जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...
लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...
गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...
स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...
विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
