इंजीनियर और डॉक्टर बनना चाहते हैं चमोली के होनहार– 

by | Jul 22, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

अभिनव ने विकट परिस्थितियों में गाड़े सफलता के झंडे– 

गोपेश्वरः  सीबीएसई 12वीं में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की प्रियांशी नैथानी ने 97 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय की श्रेया रावत ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पीस पब्लिक स्कूल के प्रियांशु कंडारी और एसजीआरआर कर्णप्रयाग (जयकंडी) की निधि कुंवर 95.2 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। प्रियांशी डॉक्टर बनना चाहतीं है।

एसजीआरआर गोपेश्वर के 12वीं कक्षा में 53 छात्र-छात्राओं में से 34 ने प्रथम श्रेणी और 19 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की। विद्यालय की प्रियांशी नैथानी 97 प्रतिशत, श्रेया रावत ने 96, अभिषेक कठैत 94, तरुण पुरोहित 93.5 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। वहीं पीस पब्लिक स्कूल के 68 छात्र-छात्राओं में सभी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें प्रियांशु कंडारी 95.2, आयुष पंवार 93.2, आदित्य बहुगुणा 91.8, ध्रुव गौड़ 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी के सभी 29 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में दसवीं के छात्र अभिनव पुरोहित ने 98.5 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता-पिता के साथ ही गुरुजनों का नाम रोशन किया ह। अभिनव आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहता है। ग्राम पंचायत कुलसारी के पास्तोली गांव के 15 साल के छात्र अभिनव की माता तुलसी पुरोहित की परीक्षा से करीब दो दिन पहले स्वास्थ्य खराब हो गया। स्वास्थ्य लाभ देने के लिए उन्हें देहरादून के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पिता राजेंद्र पुरोहित भी देहरादून ही रहे। ‌अभिनव से इस दौरान अपने छोटे भाई 11 साल के प्रज्जवल की देखभाल भी की और परीक्षा भी दी। अभिनव ने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए।  

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!