चमोलीः डेढ़ घंटे तक अनुमोदन पर अटका रहा जिला योजना का परिव्यय–

by | Jul 23, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

 डीपीसी सदस्यों ने उनके प्रस्तावों को जिला योजना में सम्मलित न करने का लगाया आरोप–

गोपेश्वरः जिला योजना की बैठक में करीब डेढ़ घंटे तक ‌डीपीसी (जिला योजना समिति) के सदस्यों ने जिला योजना के परिव्यय का अनुमोदन नहीं किया। प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत और जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सदस्यों को कई बार समझाया, लेकिन सदस्य अपने प्रस्तावों को जिला योजना में सम्मलित करने पर अड़े रहे। सदस्यों का कहना था कि उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों से कई प्रस्ताव जिला योजना में दिए थे, लेकिन जब जिला योजना के प्रस्तावों की बुकलेट उनको दी गई तो उनके प्रस्ताव गायब थे। उन्होंने अधिकारियों पर भी प्रस्तावों को हटाने का आरोप लगाया। काफी समझाने के बाद मंत्री ने सदस्यों को उनके प्रस्तावों को भी जिला योजना में सम्मलित करने का आश्वासन दिया। साथ ही आपदा मद में भी उनके प्रस्तावों को रखने का आश्वासन दिया।

तब जाकर जिला योजना वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तावित परिव्यय 54.50 करोड़ रुपये का अनुमोदन हो पाया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग का बजट 50-50 लाख रुपये बढ़ाया गया। जिला नियोजन समिति के सदस्य अनिल सिंह, अवतार सिंह पुंडीर,  आशा धपोला, प्रियंका बिष्ट, सूरज सैलानी, प्रदीप भट्ट, अनिल अग्रवाल, पूजा देवी, भागीरथी देवी, ममता देवी, बवीता देवी, लक्ष्मी भण्डारी, कृष्णा बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार आदि ने कहा कि उनके प्रस्तावों को जिला योजना में जगह नहीं दी गई। विधायकों के प्रस्तावों को ही जिला योजना में रखा गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर योजनाओं को आगे बढ़ाएं। 

Latest News

चमोली: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ की तृ​प्ति डिमरी ने राज्य की मैरिट सूची में पाया 11वां स्थान–

चमोली में इस ब्लॉक के विद्यालयों का रहा सबसे अच्छा परिणाम, देखें होनहारों के सपने-- चमोली। उत्तराखंड...

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...

केदारधाम की व्यवस्था बेहतर बनाने डीएम ने ख़ुद संभाली कमान, पहुंचे केदारधाम–

यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही आला अ​धिकारियों के साथ की बैठक, दो दिन की यात्रा का...

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...
error: Content is protected !!