यहां सज-धजकर आई छात्राओं ने लगाई पहाड़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी– 

by | Jul 23, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची छात्राओं ने बनाया गहथ का फाणू, कोदे की रोटी–

गोपेश्वरः चमोली जनपद में श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर में अपनी संस्कृति को जानिए कार्यक्रम के तहत पहाड़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्ववित्त पोषित बीएड विभाग की ओर से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य डा. मनोज उनियाल ने कहा कि वर्तमान में फास्ट फूड की संस्कृति विकसित हो रही है। ऐसे में पहाड़ी पारंपरिक भोजन बनाने का प्रशिक्षण लेना और उनकी प्रदर्शनी लगाना अभिनव और सराहनीय कदम है।

विभागाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक डा. रमाकांत यादव ने बताया कि प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को पांच समूहों में बांटा गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने पतूड़े, रोटने, झंगोरे की खीर, भांग की चटनी, कद्दू का रायता, चौंसा, गहथ का फाणु, गहत की रोटी, कोदे की रोटी, केले के गुलगुले, मीठा भात, कंडाली की सब्जी, आलू के गुटके, सकिंड के पकौड़े, आटे का हलवा, सोयाबीन के स्प्राउट पकाए और परोसे गए। प्रदर्शनी को देखने आए प्राध्यापकों सहित अन्य लोगों ने काफी सराहना की।

इस अवसर पर डा. बीसी शाह, डा. अखिलेश कुकरेती, डा. मुकेश टम्टा, डा. एसके लाल, डा. नाभेंद्र गुसाईं, मीडिया कॉर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी, डा. बबिता, डा. रुपिन कंडारी आदि उपस्थित रहे। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए पहाड़ी व्यंजनों की सभी ने प्रशंसा की। 

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!