बदरीनाथ धाम में यात्रियों का आंकड़ा 10 लाख के पार– 

by | Jul 24, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

इन दिनों बदरीनाथ धाम में बनी तीर्थयात्रियों की चहल-पहल, मौसम बना सुहावना– 

बदरीनाथः बदरीनाथ धाम का मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है। रात को हो रही बारिश के बाद दिनभर मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बदरीनाथ धाम का मौसम तीर्थयात्रियों को लुभा रहा है। इस साल बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने के ढाई महीने में ही धाम में आने वाले यात्रियों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है।

आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। मई और जून में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु धाम में दर्शनों के लिए पहुंचे। हालांकि बरसात के चलते यात्रियों की संख्या कम हुई है, लेकिन सावन के महीने में फिर से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी  डा. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार शाम तक धाम में 1001273 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम के व्यवसायी धीरज मेहता का कहना है कि इस देवस्थान में सुकून और आध्यात्म की अनुभूति होती है। बदरीनाथ धाम यानि भू‌तो न भविष्यति।

वे कहते हैं बदरीनाथ धाम के दर्शन मात्र से ही श्रद्घालुओं के कई जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं। अधिकांश तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद देश के अंतिम गांव माणा के सेर-सपाटे पर भी जा रहे हैं। मौसम मों आ रहे परिवर्तन से बदरीनाथ धाम में सुबह और शाम को ठंड बढ़ने लगी है। बदरीनाथ धाम में इन दिनों मास्टर प्लान का काम भी चल रहा है। जिससे जगह-जगह पर तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। 

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!