माणा गांव में श्री घंटाकर्ण मंदिर में अग्नि मंथन के बाद होम महायज्ञ शुरू– 

by | Jul 29, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments


मंदिर में बारह साल बाद आयोजित हो रहा होम महायज्ञ का आयोजन, ग्रामीणों ने किया पौणा नृत्य–

बदरीनाथः देश के अंतिम गांव माणा में भगवान घंटाकर्ण के मंदिर में होम महायज्ञ का आयोजन शुरू हो गया है। इस दौरान गांव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। माणा गांव में श्री घंटाकर्ण होम महायज्ञ का आयोजन बारह साल बाद हो रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से भोटिया जनजाति के ग्रामीण अपने गांव पहुंचे हुए हैं। गांव में धार्मिक, आस्था का माहौल बना हुआ है। भगवान घंटाकर्ण को बदरीनाथ क्षेत्र का क्षेत्रपाल माना जाता है।

भगवान घंटाकर्ण बदरीनाथ क्षेत्र के रक्षक देव हैं। महायज्ञ के लिए विधि-विधान से अग्नि मंथन से अग्नि उत्पन्न की गई। शनिवार से मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान माणा गांव के महिला-पुरुषों ने पारंपरिक परिधान में सजधज कर पौणा नृत्य किया और भजन-कीर्तन का आयोजन किया। माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि कई दिनों से माणा गांव में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहा ह। शुक्रवार को अग्नि स्थापना की गई। शनिवार से यहां श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा। 5 अगस्त को जल यात्रा 6 को पूर्णाहुति के साथ ही ब्रह्मभोज के साथ ही समापन होगा। 

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!