जिलाधिकारी ने अनुपस्थित रहने पर लोक निर्माण विभाग के ईई को भेजा कारण बताओ नोटिस–

by | Jul 30, 2022 | चमोली, प्रशासन, राजकाज | 0 comments


हरमनी गांव में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में डीएम ने सुनी समस्याएं, 500 ग्रामीण हुए शामिल–

गोपेश्वरः जिला प्रशासन की पहल पर शनिवार को राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय हरमनी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने लोगों की शिकायतें सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश कि शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान करें। कहा कि इनकी 15 दिनों में समीक्षा की जाएगी। शिविर में विभिन्न विभागों के लगाए स्टॉल में 500 से अधिक लोग लाभांवित हुए। शिविर में उपस्थित नहीं रहने पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

हरमनी में लगाए गए शिविर में ३० शिकायतें आई। जिसमें रांगतोली, लांसी, हरमनी, मझोठी, सेमडुंगरा, लस्यारी सहित अन्य गांव के लोगों ने समस्याएं रखी। जिसमें सडक़, सुरक्षा दीवार, भूस्खलन, सडक़ से भूमि को हुए नुकसान का मुआवजा, शिक्षा आदि मामलों में शिकायतें आई। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन, उद्यान आदि विभागों के शिविर में 520 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।

इस दौरान उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम अभिनव शाह, सीओ पुलिस धन सिंह तोमर, एसीएमओ डा. एमएस खाती, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं जिलाधिकारी के सम्मुख रखीं। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल से ग्रामीणों ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की। 

Latest News

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...
error: Content is protected !!