बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने आपदा प्रभावित पाण, ईराणी क्षेत्र का किया भ्रमण–

by | Aug 2, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

 

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को वीर गंगा पर अस्थाई पुलिया निर्माण के दिए निर्देश, मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी किया फोन– 

गोपेश्वरः पूर्व कैबिनेट मंत्री व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी मंगलवार को निजमुला घाटी के सबसे दूरस्थ आपदा प्रभावित पाणा, ईराणी गांव के रास्ते में आपदा से हुई क्षति का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान आपदा प्रभावितों की समस्याएं भी सुनीं। विधायक के साथ पीएमजीएसवाई के अधिकारी भी क्षेत्र में गए थे।

विधायक ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली को शीघ्र ग्रामीणों की आवाजाही के लिए वीर गंगा पर अस्थाई पुलिया निर्माण के निर्देश दिए। यहां भारी बारिश के दौरान पैदल पुलिया बह गई थी, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही बाधित हो गई है। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आवाजाही की दिक्कत भी बढ़ गई है।

विधायक ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके बाद विधायक राजेंद्र भंडारी दुर्मी गांव के राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक और राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवनों के निरीक्षण को भी पहुंचे। यहां विद्यालय की छत कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। विधायक ने स्कूल से ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को फोन कर शीघ्र विद्यालय भवनों की मरम्मत के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी, प्रधान कलावती देवी, उपप्रधान करण सिंह, सुंदर फरस्वाण, मोहन पहाड़ी, थान सिंह, मकर सिंह, ज्ञान सिंह के साथ ही अन्य ग्रामीण भी विधायक के साथ मौजूद रहे। 

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!