पूर्व मंत्री व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने ली औली रोड की सुध– 

by | Aug 6, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

औली रोड की हालत देख दुखी हुए भंडारी, लोक निर्माण विभाग को दिए रोड के डामरीकरण के निर्देश– 

जोशीमठः विश्व प्रसिद्घ पर्यटन स्थल औली को यातायात से जोड़ने वाली जोशीमठ-औली रोड की बदहाल स्थिति को देख पूर्व मंत्री व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जिस सड़क पर वर्षभर पर्यटकों के आने-जाने का तांता लगा रहता है, वह सड़क बदहाल स्थिति में पड़ी है। उन्होंने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री शर्मा को फोन कर औली सड़क की दुर्दशा को सुधारने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह सड़क अब सीमा सड़क संगठन के संरक्षण में चले गई है, जिस पर विधायक ने कहा कि किसी भी विभाग के पास औली रोड गई है, जब तक लोनिवि इसका संरक्षण कर रहा है, वही विभाग इस रोड का सुधारीकरण कार्य भी करेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र औली रोड का रि सरफेसिंग कार्य शुरू करे। लोनिवि के अधिकारियों ने बरसात के बाद शीघ्र जोशीमठ-औली रोड के सरफेसिंग की बात कही है।

विधायक श्री भंडारी ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण इस सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। चारधाम यात्रा के दौरान कई तीर्थयात्री और पर्यटक घूमने के लिए औली पहुंचते हैं। नवंबर से अप्रैल माह तक औली में पर्यटकों का तांता लगा रहता है। लेकिन यह रोड वर्तमान में बेहद खराब स्थिति में है। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!