प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अपात्र किसानों से ढाई लाख तक की हो गई वसूली– 

by | Aug 6, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

किसानों को केवाईसी कराने के लिए कृषि विभाग के छूट रहे पसीने, फोन कर करवा रहे केवाईसी– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केवाईसी करवाने में कृषि विभाग, राजस्व और तहसील प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। 15 अगस्त तक हर हाल में किसानों की केवाईसी करवाई जानी है। जनपद में अभी तक 49878 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार ने योजना का लाभ ले रहे किसानों कसे लिए केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। कई किसानों ने अभी तक भी केवाईसी नहीं कराई है।

जनपद के 29035 किसानों ने केवाईसी करा ली है, जबकि 20843 किसानों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। इन किसानों की किसान सम्मान निधि‌ को यथावत रखने के लिए कृषि विभाग के अलावा राजस्व और तहसील स्तर के अधिकारी किसानों को केवाईसी कराने के लिए प्रेरित करने में लगे हुए हैं। वहीं, जनपद में कई अपात्र लोगों को भी पीएम किसान सम्मान निधि गई है। जिसकी इन दिनों वसूली की जा रही है। कृषि विभाग की ओर से अभी तक ऐसे 367 किसानों को चिन्हित कर दिया गया है। जबकि ढाई लाख की वसूली की जा चुकी है।

मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य का कहना है कि इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों को यदि निधि का भुगतान हुआ है तो उनका चिन्हिकरण कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!