चमोलीः एसडीएम ने अपनी बच्ची का बालबाटिका में कराया दाखिला–

by | Aug 6, 2022 | चमोली, जागरुकता, शिक्षा | 0 comments

उपजिलाधिकारी की इस पहल से लोगों में सरकारी स्कूलों के प्रति बढ़ेगा भरोसा–

पोखरीः चमोली जनपद के पोखरी में एसडीएम पोखरी कमलेश मेहता ने अपनी बेटी अनवी मेहता का दाखिला बालबाटिका पोखरी में कराया है। एसडीएम की इस पहल से सरकारी स्कूलों को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश जाएगा और सरकारी शिक्षा प्रणाली के प्रति भरोसा भी बढ़ेगा। बालवाटिका में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बच्चे भी इससे काफी उत्साहित हैं।

आम तौर पर लोग अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों के बजाय प्राइवेट स्कूलों में दाखिला कराने को प्राथमिकता देते हैं। प्राइवेट स्कूलों की चकाचौंध के आगे लोग सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं पर भी कोई ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन एसडीएम कमलेश मेहता ने इसके उलट अपनी बच्ची को बालवाटिका में दाखिला कराकर लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से किसी मामले में कम नहीं हैं। यहां भी अच्छी पढ़ाई होती है। नगर क्षेत्र में भी लोग एसडीएम की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

बालवाटिका में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना देवी का कहना है कि एसडीएम की बच्ची अनवी मेहता के यहां दाखिले से वह काफी खुश हैं, बच्चे भी काफी उत्साहित हैं। वहीं एसडीएम कमलेश मेहता का कहना है कि जब सरकारी स्कूलों में सरकार की ओर से सब सुविधाएं दी जा रही हैं तो यहीं बच्चों को पढ़ाना बेहतर रहेगा। 

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!