पोखरीः बिना गुरु के कैसे लेंगे छात्र-छात्राएं आखर ज्ञान–

by | Aug 7, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जीआईसी सरमोला में पांच प्रवक्ता और तीन एलटी के पद रिक्त, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मांग– 

पोखरीः विकासखंड पोखरी के राजकीय इंटर कॉलेज सरमोला में शिक्षकों के आठ पद रिक्त हैं। जिसमें पांच प्रवक्ता और तीन एलटी के शिक्षकों के पद शामिल हैं। पद रिक्त होने से विद्यालय में पठन पाठन का काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन (पीटीए) की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ज्ञापन भेजकर मामले में हस्तक्षेप कर शिक्षकों की तैनाती की मांग की गई है।

एसोसिएशन का कहना है कि इस शैक्षिक सत्र में छह शिक्षकों के तबादले हो गए, जबकि दो पद पहले से रिक्त चल रहे थे। जिससे अब यहां पर आठ शिक्षकों के पद खाली हो गए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि अध्यापकों के इतने पद रिक्त होने से उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता नवल खाली ने बताया कि दुर्गम श्रेणी के इस विद्यालय में बच्चे बिना शिक्षकों के पढ़ाई कर रहे हैं। यह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। कहा कि यदि शीघ्र शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

उधर पीटीए अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में करीब 150 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वह शिक्षा मंत्री से लेकर स्थानीय विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मामले से अवगत करा चुके हैं। अभी तक आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला है। विद्यालय में भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति शात्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान विषय में प्रवक्ता के पद रिक्त हैं, जबकि गणित, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में एलटी के शिक्षक नहीं हैं।

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!