पूर्व मंत्री व बदरीनाथ विधायक ने सीएम से की चमोली में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग–

by | Aug 10, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

 

चमोली जनपद भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री को सौंपा मांगों से संबंधित पत्र– 

चमोलीः पूर्व कैबिनेट मंत्री व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित मांग पत्र सौंपा है।

विधायक की ओर से सौंपे मांग पत्र में कहा है कि सीमांत जनपद चमोली में मेडिकल कॉलेज बनाया जाना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को बड़े शहरों की तरफ जाना पड़ता है। जिले में मेडिकल कॉलेज बनने से जनता यहीं स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा जोशीमठ के रविग्राम में स्टेडियम निर्माण की वित्तीय स्वीकृति, औली जोशीमठ रोड पर सुनील से गौंख तक सड़क निर्माण, विष्णुप्रयाग में धौली गंगा पर 90 मीटर स्पान पैदल पुल के लिए वित्तीय स्वीकृति, राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज जोशीमठ में रिक्त पदों को शीघ्र भरने, जोशीमठ में भू-धंसाव रोकने और प्रभावितों को मुआवजा दिलाने, पैनखंडा को ओबीसी की केंद्रीय सूची में दर्ज कराने, जोशीमठ ब्लॉक कार्यालय में बहुमंजिला पार्किंग बनाने, पीपलकोटी में स्टेडियम, पोखरी में पूर्व में बने स्टेडियम का विस्तारीकरण और राजीव गांधी अभिनव विद्यालय जोशीमठ को पूर्व की भांति संचालित कराने की मांग की गई है।

 विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पीपलकोटी में स्टेडियम का निर्माण बजट के अभाव में नहीं हो पा रहा है। साथ ही जोशीमठ के रविग्राम में भी खेल मैदान का कार्य अधूरा पड़ा है। 

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!