जागरुकताः महिलाओं को जागरुक कर बांटे सेनेटरी किट–

by | Aug 12, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से चलाया जा रहा है सहेली अभियान–

पीपलकोटी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से चलाए जा रहे सहेली अभियान के तहत परियोजना प्रभावित गांव दुर्गापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डा. ज्योति मोहन, सामाजिक कार्यकर्ता सेफाली राय और गौरव चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पीरियड आदि विषयों को लेकर जागरूक किया गया।

प्रोजेक्टर पर शॉर्ट फिल्मों के जरिए उनको जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं और युवतियों को सेनेटरी पैड, डस्टिंग पाउडर और हाइजिन वॉश सहित सेनेटरी किट भी वितरित की गई। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई।

किसी भी तरह की समस्या होने पर उसे छिपाने के बजाय चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया और टीएचडीसी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम की प्रशंसा की। बता दें कि टीएचडीसी की ओर से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!