तो इस बार टूटे-फूटे रास्तों से कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा, इन गांवों में श्रद्घालुओं को होगी दिक्कत–

by | Aug 6, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली। अराध्य देवी मां नंदा की लोकजात यात्रा इसी अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। 13 सितंबर को नंदा सप्तमी पर्व पर बेदनी और बालपाटा में लोकजात यात्रा संपन्न हो जाएगी, लेकिन विकास खंड घाट क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से कई जगहों पर रास्ते टूटे पड़े हुए हैं। जिससे सिद्घपीठ कुरूड़ मंदिर समिति को यात्रा संपन्न कराना मुश्किलों भरा बना हुआ है। मंदिर समिति ने शासन-प्रशासन से यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्गों को दुरूस्त करने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है। 

नंदा लोकजात मार्ग की स्थिति यह है कि कहीं यात्रा के पैदल रास्तों में झाडिय़ां उगी हुई हैं तो कहीं रास्ते टूटे पड़े हैं। कई जगहों पर गदेरों में पुलिया ही नहीं है। चरबंग, कुमजुग, मथ कोट, तोली, सरपानी, लाखी, भेटी, स्यारी, बंगाली गांवों के पैदल रास्ते टूटे हुए हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष मंशाराम गौड़, बा‌बा उदय सिंह और भागवत सिंह बिष्ट ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग को दुरूस्त किया जाए। कई जगहों पर भूस्खलन से रास्तों का पता नहीं चल रहा है।  

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!