आस्थाः तमिलनाडू के श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में जलाया ढाई कुंतल का अखंड दीया–

by | Aug 21, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

 22 सालों से प्रतिवर्ष छोटी काशी हाट गांव के शिव मंदिर में अखंड दीया जलाने पहुंचते हैं भक्त, पढ़ें क्या है मान्यता–
पीपलकोटीः  छोटी काशी के रुप में प्रसिद्ध हाट गांव के पौराणिक शिव मंदिर में तमिलनाडू से आए स्वामी श्री श्री तिरुज्ञानानंद जी महाराज की ओर से करीब ढाई कुंतल घी का अखंड दीया प्रज्ज्वलित किया गया। तमिलनाडू से यहां पहुंचे 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने भी भोलेनाथ के दर्शन किए। 
तमिलनाडू से प्रतिवर्ष स्वामी श्री श्री तिरुज्ञानानंद जी महाराज के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का दल यहां पौराणिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर घी का दीया प्रज्ज्वलित करने पहुंचता है। किवदंति है कि जब प्राचीन काल में बदरीनाथ के लिए यात्रियों का पैदल आवागमन होता था, तो उस दौरान हाट गांव में यात्रा का मुख्य पड़ाव होता था। यहां बेलपत्री का घना जंगल भी है। जंगल के मध्य में शिव मंदिर स्थित है। बताया जाता है कि प्राचीन समय में तमिलनाडू के एक तीर्थयात्री ने इस शिव मंदिर में तीन साल तक कठोर तप किया था। जिसके पश्चात वे यहां से अंर्तध्यान हो गए थे। तभी से यहां पर तमिलनाडू के श्रद्धालु प्रतिवर्ष एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करते हैं। रामचंद्र पर्वत की तलहटी पर बसे इस शिव मंदिर के समीप ही लक्ष्मी नारायण का मंदिर भी स्थित है।
 इस मौके पर पदमश्री डा. एसजी शिवा चिदंबरम, डी अन्नबालागन, तिरु मुत्तुबेलप्पन, डा. तंगरधी टी, सरला रामामूर्ति, कनमल, बालाचंदल, कौशल्या दयापाल, पर्नीमल्ल पी, कविता, ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, पर्यावरणविद नरेंद्र पोखरियाल, कुमारस्वामी, उमा देवी, नर्वदा देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!