आस्थाः पहली बार बंड क्षेत्र के गांव-गांव पहुंची मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली– 

by | Aug 23, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

आस्थाः पहली बार बंड क्षेत्र के गांव-गांव पहुंची मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली– 

ग्रामीणों ने किया अपनी आराध्य देवी का फूल-मालाओं से स्वागत, यह है मान्यता– 

पीपलकोटीः पहली बार सिद्घपीठ कुरुड़ से बंड क्षेत्र की आराध्य देवी मां नंदा राजराजेश्वरी भी कैलाश के लिए रवाना हुई। सोमवार को डोली बंड क्षेत्र में पहुंची। मंगलवार को डोली बंड क्षेत्र के बाटुला, मायापुर होते हुए रात्रि प्रवास के लिए दिगोली गांव पहुंच गई है। यहां देवी भक्तों ने डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ध्याणियों और महिलाओं ने मां नंदा को श्रृंगार सामग्री के साथ ही ककड़ी, मुंगरी, गोदड़ी आदि भेंट किए।

मंगलवार को बाटुला गांव में सुबह से ही मां नंदा राजराजेश्वरी की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। पंडित अशोक गौड़, राजेंद्र गौड़, मोतीराम और कमलेश गौड़ ने मां नंदा की शक्ति पूजाएं संपन्न की। डोली के साथ ही मां नंदा की छंतोली भी गांवों में पहुंची है। बुधवार को मां नंदा की डोली रात्रि प्रवास के लिए ल्वांह गांव पहुंचेगी।

देव डोली गडोरा, अगथला, नौरख, पीपलकोटी, मल्ला अगथला गांव में नंदा देवी मंदिर होते हुए रैतोली, कम्यार, किरुली होते हुए 31 अगस्त को बंड भूमियाल मंदिर में प्रवेश करेगी। यहां रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तीन सितंबर को डोली नंदा सप्तमी को नरेला बुग्याल पहुंचेगी। यहां मां नंदा की पूजाएं आयोजित की जाएंगी।

इस मौके पर बंड संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, अजय भंडारी, प्रदीप नेगी, देवेंद्र, धर्मेंद्र रावत, दीपक शाह, सूरज नेगी, विजय प्रसाद मलासी, संगीता नेगी, उमेश सती, उमेश हटवाल, शंंभु प्रसाद सती, अयोध्या प्रसाद हटवाल के साथ ही कई श्रद्घालु मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!