आस्थाः बंड क्षेत्र में मां नंदा ने दुर्गा मां से मांगी कैलाश जाने आज्ञा–

by | Aug 27, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

पीपलकोटी के गांव-गांव में मां नंदा की जय के गूंज रहे जयकारे, नौरख पहुंची नंदा की डोली–

पीपलकोटीः मां नंदा की डोली ने शनिवार का अगथला गांव में भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए। पीपलकोटी के मां दुर्गा मंदिर में पहुंची मां नंदा की डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर कैलाश जाने की आज्ञा मांगी। मां नंदा की डोली विभिन्न गांवों से होते हुए रात्रि प्रवास के लिए नौरख गांव पहुंच गई है।

सितंबर महिने में अब गांव-गांव में मां नंदा लोकजात मेले आयोजित होंगे। इसके लिए देवी भक्तों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। नंदानगर विकास खंड के पर्यटन ग्राम ल्वाणी में 30 अगस्त से मां ज्वाला देवी मंदिर में धार्मिक और सांस्कृतिक विकास लोकजात मेला शुरू हुआ। यह मेला तीन दिनों तक आयोजित होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह ‌बिष्ट ने बताया कि मेले में महिला मंगल दलों की महिलाओं व स्कूली बच्चों द्वारा सांस्क‌ृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। रामणी गांव में दो से चार सितंबर को नंदा लोकजात पर्यटन विकास मेले का आयोजन होगा।

निजमुला घाटी के अंतिम गांव ईराणी में चार सितंबर से तीन दिवसीय सप्तकुंड दुग्धकुंड पर्यटन औद्योगिक कृषि विकास मेला आयोजित होगा। मेला अध्यक्ष दिनेश सिंह नेगी ने बताया कि मेले की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। पीपलकोटी बंड क्षेत्र में 31 अगस्त को मां नंदा की डोली बंड भूमियाल मंदिर में प्रवेश करेगी। इस दौरान यहां दो दिवसीय मां नंदालोक जात मेले का आयोजन होगा।  

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!