सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ही दे दिया गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म– 

by | Aug 28, 2022 | श्रीनगर, स्वास्थ्य | 0 comments

परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रशासन पर अनदेखी का आरोप, कहा एक बार भी देखने नहीं आई प्रसूति विशेषज्ञ– 

श्रीनगरः  पीपीपी मोड में संचालित हो रहे सीएचसी (देवप्रयाग ) के गेट पर गर्भवती महिला ने शिशु को जन्म दे दिया।  प्रसूता के पति और ग्राम प्रधान ने  स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ पर बिना देखे रेफर करने का आरोप लगाया है। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि प्रसूता में खून की कमी के अलावा कुछ अन्य दिक्कत थी।

नवजात को एनआईसीयू (शिशु गहन देखभाल इकाई ) की जरूरत पड़ सकती थी।  ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि जब प्रसूता की स्थिति ठीक नहीं थी और बच्चे को एनआईसीयू की जरूरत थी, तो उसने कैसे सामान्य प्रसव से नवजात को जन्म दिया और नवजात जन्म के बाद उसी अस्पताल में सामान्य स्थिति में है। पट्टी  तोली बनगढ़ के चपोली गांव निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी सरिता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बीती रात दो बजे सीएसएचसी में प्रसव के लिए लाया  था। ग्राम प्रधान छड़ियारा विनोद लाल और आशा कार्यकर्ता भी उनके साथ में थे। ग्राम प्रधान और मुकेश का कहना है कि सरिता को लगभग तीन बजे तेज दर्द हुआ। अस्पताल की स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ अल्का ने वार्ड में आने के बजाय नर्सिंग स्टॉफ को फोन पर ही सरिता को रेफर करने को कह दिया।

डॉ के आदेश पर स्टॉफ ने उन्हें अस्पताल से बाहर कर दिया।  जब गर्भवती के साथ आए सभी लोग स्टाफ से अस्पताल में ही प्रसव कराने का अनुरोध कर रहे थे। इसी दौरान सरिता ने ओपीडी गेट पर शिशु को जन्म दे दिया। इसके बाद स्टॉफ ने दोनों को वार्ड में भर्ती किया। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!