चमोलीः पढ़ाई के लिए डांटने पर किशोरी ने अपने ही गले की नस काटी– 

by | Aug 31, 2022 | चमोली, सुसाइट | 0 comments

‌रात को ही जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से भेजी गई हायर सेंटर– 

गोपेश्वरः पढ़ाई को लेकर डांटने पर एक किशोरी ने ब्लेड से खुद के गले की नस काट ली। आनन-फानन में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के लिए उसे हायर सेंटर भेज दिया गया है। चमोली जनपद के मंडल में अनसूया गेट पर आभूषणों की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की दो बेटी और एक बेटा यहीं स्थानीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं। मां-बाप किन्हीं काम से जिले से बाहर गए थे।

बुधवार को दोपहर बाद किशोरी को उसके भाई और बहिन ने पढ़ाई करने के लिए बोला, तो इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि किशोरी ने एक कमरे का दरवाजा बंद कर ब्लेड ली और अपने गले की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की।

जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसके भाई ने अनहोनी होने की आशंका पर आसपास के लोगों को बुलाया, जब दरवाजा खोला गया तो किशोरी खून से लतपत थी। लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां रात को ही उसका प्राथमिक उपचार किया गया।  

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!