आस्थाः बारह वर्षों के बाद लाता की चौसठमुखी मां नंदा की दिवारा यात्रा हुई शुरू–

by | Sep 6, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

21 गांवों का भ्रमण करेगी मां नंदा की डोली, नीती घाटी के गांवों में ‌यात्रा को लेकर बना उत्साह– 

जोशीमठः संपूर्ण नीती घाटी नंदामयी हो गई है। मंगलवार को लाता सिद्घपीठ चौसठमुखी मां नंदा की दिवारा यात्रा शुरू हो गई है। बारह वर्ष बाद मां नंदा की दिवारा यात्रा शुरू हुई है। 30 सितंबर तक माता की डोली घाटी के 21 गांवों का भ्रमण कर अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछेगी। इस दौरान भोटिया जनजाति की महिलाओं ने झुमेलो और दांकुड़ी नृत्य कर मां नंदा के जागर गाए। माता की डोली रात्रि प्रवास के लिए तोलमा गांव पहुंच गई है।यहां रातभर मां नंदा के अखंड जागर गाए जाएंगे।

मंगलवार को सुबह पांच बजे से ही चौसठ मुखी मां नंदा की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। सुबह सात से 11 बजे तक मां नंदा की वैदिक पूजाएं संपन्न हुई। लाता गांव में सोमवार से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

अपनी आराध्य देवी के दर्शनों को प्रवासी ग्रामीण भी अपने गांवों में पहुंचे हुए हैं। दूरस्थ जेलम, मलारी और नीती गांव में माता की डोली दो दिनों तक प्रवास करेगी। नंदा देवी दिवारा समिति के अध्यक्ष डा. मान सिंंह राणा और लक्ष्मण बुटोला ने बताया कि दिवारा यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह बना है। इस मौके पर नीती-माणा समिति के अध्यक्ष डा. यूएस रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र गरोड़िया, सुपिया राणा, नरेंद्र रावत, ठाकुर सिंह राणा, प्रेम सिंह रावत, धमेंद्र पाल, रमेश राणा, नंदन सिंंह खाती, एसएस पाल, ग्राम प्रधान लक्ष्मण बुटोला, लक्ष्मण सिंह रावत, पुष्कर सिंह राणा, लाता प्रधान सरिता देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!