पेश की पर्यावरण संरक्षण की मिशाल, आईटीबीपी के अधिकारी भी हुए गदगद–

by | Aug 6, 2021 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

चमोली। गोपेश्वर के निकट कोठियालसैंण में आईटीबीपी के कैंपस में रूद्राक्ष के 75 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम कोठियालसैंण -सेलवानी गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग धर्म सिंह रावत के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। उनके द्वारा ही पौधे उपलब्ध कराए गए। बुजुर्ग धर्म सिंह रावत ने जन्म दिन को सुन्दर ऐतिहासिक बनाने के लिए मंत्रोच्चारण के साथ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम को देख आईटीबीपी के अधिकारी और जवान भी प्रफुल्लित हो गए। उन्होंने उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रेम को सलाम किया। धर्म सिंह रावत ने इस मौके पर पत्नी संग केक भी काटा। धर्म सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए। पर्यावरण शुद्घ और स्वच्छ रहेगा तो जीवन जीने में उतना ही आनंद आएगा। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के पूर्व डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला, पदम सिंह रावत, प्रकाश रावत, महेश्वरी देवी  दसमी देवी चन्द्र मति देवी  खिमुली देवी बच्ची देवी दिनेश रावत भी इस एतिहासिक कार्यक्रम के गवाह बने।  उन्होंने कार्यक्रम की जमकर सराहना की। उन्होंने सभी लोगों को अपने-अपने जन्मदिवस पर हर घर-एक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। बुजुर्ग धर्म सिंह का कहना है आज पेड़ों का अत्यधिक कटाव के चलते पर्यावरण का ह्रास हो रहा है। हम सभी क्षेत्र वासियो को यह संकल्प  लिया है कि सभी लोग अपने जन्म दिन पर पौधरोपण करेंगे। 

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...
error: Content is protected !!