बदरीनाथ में होटल बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाला राजस्थान से गिरफ्तार– 

by | Sep 17, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस टीम ने एक सप्ताह तक राजस्थान के भरतपुर में डाले रखा डेरा, आरोपी का एक साथी को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार– 

गोपेश्वरः चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरो के दूसरे सदस्य को भी चमोली पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर चमोली पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। उसका एक साथी हकिमुद्दीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बदरीनाथ थाने में होटल बुकिंग के नाम पर ठगी के आरोप में चमोली पुलिस ने आरोपी हकिमुद्दीन निवासी भरतपुर राजस्थान को कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था। लेकिन उसका दूसरा साथी फरार चल रहा था। एसपी ने आरोपी को पकडऩे के लिए प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेंद्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम एक सप्ताह पहले राजस्थान रवाना हुई। काफी प्रयासों के बाद टीम ने अभियुक्त बिलाल उर्फ भूवला निवासी ग्राम घोघोर थाना कैथवाड़ा, तहसील कामा, जिला भरतपुर राजस्थान को स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबोच लिया। १५ सितंबर को स्थानीय न्यायालय में पेश करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर चमोली लेकर आ गई। आरोपी के खिलाफ बदरीनाथ कोतवाली, राजस्थान के कैथवाड़ा थाने, गुडग़ांव के राजेंद्र पार्क थाने और साइबर क्राइम आउटर नार्थ डिस्ट्रिक दिल्ली में अलग-अलग मामलों में मुकदमें दर्ज हैं।

आरोपी को पकडऩे वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल संजय सिंह, प्रदीप कुकरेती, एसओजी कांस्टेबल आशुतोष तिवारी शामिल थे।

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!