सोने का होगा भोले का दरवार,  केदारनाथ गर्भगृह को स्वर्ण मंडित किए जाने का किया स्वागत–

by | Sep 17, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ के धर्माधिकारी, डिमरी पंचायत और व्यापार सभा समर्थन में उतरे– 

जोशीमठः केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में दीवारों पर सोने की परत चढ़ाने का बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप बताया। धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि सोना चढ़ाया जाना और मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित किया जाना धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप है। उनका कहना है कि काशी विश्वनाथ ज्योर्तिलिंग सोमनाथ में भी गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित किया गया है।

बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी का कहना है कि इस कार्य में मंदिर समिति का साथ दें। यह एक उपलब्धि है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबा उदय सिंह रावत ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों को गर्भ गृह को स्वर्णमंडित किए जाने पर एतराज नहीं करना चाहिए।

व्यापार सभा बदरीनाथ के अध्यक्ष विनरोद नवानी ने कहा कि यह कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने विरोध को औचित्यहीन बताते हुए कहा कि मंदिरों में दानीदाताओं द्वारा सोना, चांदी अर्पित किया जाता रहा है। वहीं पांडुकेश्वर-बदरीनाथ धाम के हकहकूकधारियों ने भी कहा कि विरोध उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान का दरवार स्वर्ण जड़ित है तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!