बिग ब्रेकिंगः  उच्च न्यायालय ने हाट गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप डंपिंंग जोन पर लगाई रोक– 

by | Sep 21, 2022 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

परियोजना प्रभावितों में खुशी की लहर, न्यायालय से लगाई गांव को दोबारा स्थापित करने के लिए की गुहार– 

पीपलकोटीः उच्च न्यायालय नैनीताल में मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने चमोली जनपद के हाट गांव में स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर के सौ मीटर के दायरे में जल विद्युत परियोजना का मक डंपिंग जोन को रोकने के आदेश परियोजना की कार्यदायी संस्था टीएचडीसी को दिए हैं।

ग्राम सभा हाट द्वारा जनहित याचिका डंपिंग जोन को हटाने व हाट गांव को दोबारा मूल स्थान पर पुनर्वास करने के लिए दायर की थी। विदित हो कि ग्राम सभा हाट आठवीं सदी में आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा बसाया गया था। गांव में स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर के साथ ही अन्य मंदिर समूह स्वयंं आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित किए गए थे।

इस 1000 साल पुरानी सांस्कृतिक धरोहर को बर्बाद होने से रोकने के लिए ग्रामीण शुरुआत से ही परियोजना का‌ विरोध करते आ रहे हैं। ग्राम सभा हाट के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल की ओर से दायर याचिका की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता आकाश वशिष्ठ कर रहे हैं।
न्यायालय के इस आदेश से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजना की निर्मात्री कंपनी टीएचडीसी का तानाशाह रवैया है। ग्रामीणों से जबरन उनके घर खाली करवाए गए और उन्हें बेघर किया गया। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!