श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में बड़े पैमाने पर हुए तबादले– 

by | Sep 24, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

59 के तबादले, 11 के कार्यस्थल बदले, देखें सूची– 

देहरादूनः श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में पहली बार बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। सालों से सुगम स्थानों में डटे अधिकांश अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यस्थल में भी फेरबदल किया गया है। मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह की ओर से जारी तबादला सूची में बदरीनाथ में उपमुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, केदारनाथ के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्घवीर सिंह भुजवाण, दीपक नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रधान सहायक संजीव बिष्ट, संदीप कर्पवाण, विपिन तिवारी, अवर सहायक संजय तिवारी और सहायक भगवती सती को यथावत रखा गया है।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डब्बल सिंह भुजवाण को बदरीनाथ से केदारनाथ, बिजेंद्र सिंह बिष्ट को प्रचार कार्यालय ऋषिकेश से बदरीनाथ, विवेक थपलियाल को विश्राम गृह टिहरी से बदरीनाथ, प्रशासनिक अधिकारी अनसूया प्रसाद नौटियाल को पौड़ी से श्रीनगर, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी को ऋषिकेश से केदारनाथ, जगमोहन बर्त्वाल को देहरादून से बदरीनाथ, संदीप तिवारी को श्रीनगर से बदरीनाथ, विशेष कार्याधिकारी(जन संपर्क) एएस नेगी को ऋषिकेश से जोशीमठ, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ को भी ऋषिकेश से जोशीमठ/बदरीनाथ, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को देहरादून से जोशीमठ में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के भी कार्यस्थल बदले गए हैं। 

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!