पितृ विसर्जन पर बदरीनाथ में उमड़ी तीर्थयात्रियों की भीड़– 

by | Sep 25, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

ब्रह्मकपाट में तीर्थयात्रियों ने किया अपने पितरों का तर्पण, भारी बारिश के बीच किए यात्रियों न भगवान बदरीनाथ के दर्शन– 

बदरीनाथः पितृ विसर्जन पर बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों का तांता उमड़ा है। भारी बारिश के बीच तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए, साथ ही ब्रह्मकपाल में अपन पित्रों को तर्पण दिया। आज पितृ आमावस्या है। जिसे देखते हुए सैकड़ों स्थानीय श्रद्घालु भी बदरीनाथ धाम पहुंचे हुए हैं। श्रद्घालुओं ने यहां पवित्र अलकनंदा में स्नान करने के बाद बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।

बदरीनाथ धाम में देर रात से हो रही बारिश सुबह दस बजे तक भी जारी रही, बारिश के बीच ही बदरीनाथ धाम के दर्शनों को भारी संख्या में तीर्थयात्री उमड़ पड़े। बदरीनाथ धाम में विजय लक्ष्मी चौक से बदरीनाथ मंदिर परिसर तक तीर्थयात्रियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। लगातार मौसम खराब होने के कारण धाम में ठंड भी बढ़ गई है। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी सुबह बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ धाम की विभिन्न पूजाओं में हिस्सा लिया और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!