चमोलीः पत्नी व पुत्री की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा– 

by | Sep 28, 2022 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

‌अभियुक्त को एक लाख रुपये के अर्थदंड से भी किया दंडित– 

गोपेश्वरः जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने पत्नी व पुत्री की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये के अ‌र्थदंड से भी दंडित किया है। मामला 29 मई वर्ष 2017 का है। अंबाला (हरियाणा) निवासी जसवीर सिंह अपने वाहन से पत्नी जसविंदर कौर व बेटी सिमरन को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर लेकर आया था। वे हेमकुंड साहिब यात्रा के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में एक होटल के कमरे में ठहरे हुए थे। 29 मई की रात को अभियुक्त अपनी पत्नी व बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर बाहर से कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया।

सुबह जब होटल कर्मी वहां पहुंचे तो उन्होंने दरवाजे पर ताला देखा और बरामदे में खून के धब्बे पड़े देखे। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए होटल मालिक ने इसकी सूचना गोविंदघाट थाना पुलिस को दी। पुलिस और होटल कर्मियों ने ताला तोड़कर देखा तो कमरे में मां बेटी की लहूलुहान लाश पड़ी थी, जबकि आरोपी जसवीर सिंह मौके से फरार था। होटल स्वामी ने मामले की थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

मामले में अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में 21 गवाहों के बयान दर्ज कराए। बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने दोष सिद्घ पाते हुए अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा ‌सुनाई। साथ ही एक लाख रुपये अ‌र्थदंड से भी दंडित किया। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) प्रकाश भंडारी और सहायक शासकीय अधिवक्ता कुलदीप बर्त्वाल ने पैरवी की। 

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!