पहलः टीबी मरीजों को गोद लेंगे सहकारिता विभाग के अधिकारी–

by | Sep 29, 2022 | चमोली, बैंक, बैठक | 0 comments

चमोली जिला सहकारी बैंक के 55वें वार्षिक आम बैठक में बोले सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत, बैठक से ऑनलॉइन जुड़े मंत्री– 

गोपेश्वरः चमोली जिला सहकारी बैंक के 55वें वार्षिक आम बैठक में ऑनलाइन जुड़े सहकारिता व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 2024 तक टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। जिसके लिए अधिकारियों से टीबी मरीजों को गोद लेने का आह्वान किया गया है।

उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग के अधिकारी भी दो-दो टीबी मरीजों को गोद लेंगे। सा‌थ ही क्षेत्रीय विधायक व जनप्रतिनिधि भी टीबी मरीजों को गोद लेंगे, जिससे राज्य पूरी तरह से टीबी मुक्त हो जाएगा। 

मंत्री ने कहा कि काश्तकारों की आय दोगुनी करने के लिए उन्हें शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराया जा रहा है। महिला समूहों को बैंक की समितियों के माध्यम से पांच-पांच लाख रुपये का ऋण ब्याज मुक्त दिया जा रहा है। कहा कि चमोली सहकारी बैंक प्रगति कर रहा है।

जल्द ही प्रदेशभर की सहकारी समितियां कंप्यूटरीकृत हो जाएंगी। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि सहाकारिता के माध्यम से ही काश्तकारों की आय दोगुनी की जा सकती है। अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बैंक की ओर से सहकारी समितियों के माध्यम से सवा चार करोड़ रुपये का ऋ‌ण वितरित किया गया। सहकारिता के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक ‌पहुंचना ही बैंक का लक्ष्य है।

इस मौके पर बैंक के महाप्रबंधक सौ सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, भुवन नौटियाल, प्रकाश नौटियाल, मोहन रावत, राम नारायण, प्रकाश रावत, रामचंद्र, पूनम, पीतांबर राम, सपना, राजेंद्र डिमरी, भेषज संघ के अध्यक्ष सतेंद्र ‌असवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सुरेश डिमरी, नंदन ‌बिष्ट, भगत सिंह बिष्ट, हरि सिंह आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!