पदोन्नति की मांग पर पोखरी के शिक्षकों ने दिया जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना– 

by | Sep 30, 2022 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

शिक्षकों ने समायोजन के नाम पर अनावश्यक स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग उठाई– 

चमोलीः राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी से जुड़े पोखरी के शिक्षकों ने पदोन्नति सहित अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

इस दौरान आयोजित हुई बैठक में शाखा अध्यक्ष ताजबर सिंह राणा, मंत्री राकेश भट्ट, दशोली अध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण, मंत्री सुमित्रा फरस्वाण, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रेम सिंह फरस्वाण, मुकेश बिष्ट ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से प्राथमिक शिक्षकों की राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक और जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के रुप में पदोन्नति करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से दूर रखने और अनिवार्य स्थानांतरण सूची में हुई त्रुटियों में संशोधन की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शिक्षकों ने समायोजन के नाम पर अनावश्यक स्थानांतरण रोकने की भी मांग की है। निर्णय लिया गया कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। आंदोलन के पहले दिन दशोली विकास खंड के शिक्षकों ने धरना दिया।

धरने पर बैठने वालों में राजेश्वरी नेगी, रीना नेगी, कविता सती, सुमन नेगी, उर्मिला चौधरी, विक्रम सिंह, भगत सिंह, रघुवीर सिंह, आनंदमणि, जीत सिंह बुटोला, देवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश सिंह, सुभाष रावत, बिंदु रावत, विजय सिमल्टी, त्रिभुवन सिंह, रमेश सिंह, अनोज कुमार, दिनेश सिंह, विरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!