आस्थाः बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या 14 लाख के पार– 

by | Oct 1, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ धाम में मौसम सुहावना, देश-विदेश के तीर्थयात्री पहुंच रहे बदरीनाथ धाम– 

जोशीमठः बदरीनाथ धाम के दर्शनों को देश-विदेश से तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। धाम में तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संख्या 14 लाख के पार हो गई है। धाम के दर्शनों के बाद तीर्थयात्री देश के अंतिम गांव माणा भी पहुंच रहे हैं।

बदरीनाथ धाम तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ हाईवे पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हेलंग से जोशीमठ के बीच इन दिनों हाईवे चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, साथ ही नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप में भी हाईवे भूस्खलन से खतरनाक बना हुआ है। इसके बावजूद भी तीर्थयात्रियों के पहुंचने का रैला लगा हुआ है। तीर्थयात्री आस्था पथ की दुश्वारियों को भूलकर बदरीनाथ धाम में सुकून महसूस कर रहे हैं।

पंजाब के तीर्थयात्री देवेंद्र और अतुल का कहना है कि वे अपने परिवार के साथ पहली बार बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे हैं। बदरीनाथ के बारे में इंटरनेट पर पड़ा था। लेकिन यहां आकर मन मष्तिस्क को सुकून मिल रहा है। इस वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला अभी भी बना हुआ है। श्राद्घ पक्ष के बाद से धाम में तीर्थयात्रियों की आवाजाही फिर से बढ़ गई है। सुबह ग्यारह बजे तक बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों की लंबी लाइन लग रही है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में अभी तक 14 लाख 9395 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं।  

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!