विजयदशमी पर सेना की हौंसलाआफजाई करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह– 

by | Oct 5, 2022 | आस्था, चमोली, रचनात्मक | 0 comments

विजयदशमी पर सेना की हौंसलाआफजाई करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह– 

जवानों से भेंट की, बदरीनाथ धाम के किए दर्शन, कहा-भारत अकेला ऐसा देश जहां शास्त्रों के साथ शस्त्रों की होती है पूजा–

चमोलीः देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जनपद चमोली में भारत चीन सीमा से सटी सेना की अग्रिम चौकी माणा वैस्ट कैंप तथा औली में तैनात सेनाए आईटीबीपी व बीआरओ के जवानों के साथ दशहरा मनाया।

सेना के जवानों से संवाद करते हुए रक्षा मंत्री ने औली में शस्त्र पूजा भी की। सेना के जवानों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए माणा में रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने सदैव अपने अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान से देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

देश की सुरक्षा में सीमा की हिफाजत के साथ ही प्राकृतिक आपदा की घड़ी में लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने और आतंरिक सुरक्षा के खतरों से निपटने में हमारे सैनिक बहु आयामी भूमिका निभाते हैं। हमारे सैनिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बावजूद बहादुरी से अपना कर्तव्य निभाते है।

औली में जवानों के साथ शस्त्र पूजा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अकेला देश है जहां शास्त्रों के साथ शस्त्रों की भी पूजा होती है। देश की सेना व पैरा मिलिट्री हमारी शानएहमारा भरोसा है। हमारे जवानों के कारण हमारा देश सुरक्षित है। दुनिया में उत्कृष्ट सेनाओं में भारत की गिनती होती है।

माणापास की अग्रिम चौकियों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद माण् रक्षा मंत्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा कर देश की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्वालुओं एवं जनता का अभिवादन भी किया। मंदिर परिसर में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उन्हें अंगवस्त्र, तुलसी माला एवं प्रसाद भेंट करते हुए रक्षामंत्री का स्वागत किया।

Latest News

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...
error: Content is protected !!