नंदप्रयागः निबंध प्रतियोगिता में मीनाक्षी रही प्रथम– 

by | Oct 6, 2022 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित हुई नंदप्रयाग और जोशीमठ में प्रतियोगिताएं, देखें परिणाम–

नंदप्रयाग/जोशीमठः राजकीय इंटर कॉलेज नंदप्रयाग में चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मीनाक्षी प्रथम, सपना खनेड़ा द्वितीय और अवंतिका तृतीय स्थान पर रही।

नंदप्रयाग नगर पंचायत की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा पारीस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत जरूरी है। चमोली जिला पर्यारण के क्षेत्र में दुनिया को मार्गदर्शन कराता है। केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने वन्य जीवों की सुरक्षा संबंधी कानूनों पर विस्तार से बात रखी।

इस दौरान समाज सेवी मंगला कोठियाल, वनक्षेत्राधिकारी भवान सिंह परमार, टीएस सजवाण, लक्ष्मी प्रसाद मलगुड़ी, अवतार बिट, बीएस सुंदरियाल, हरेंद्र रावत, अनीता आर्य आदि मौजूद रहे। 

इधर, जोशीमठ में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। वन एवं वन्यजीव संरक्षण पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

जिसमें यशवंत सिंह नेगी ने प्रथम, दिव्यांशु ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने कहा कि बच्चों को समग्र जानकारी रखना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को कुछ टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में सरपंच भगवती प्रसाद सेमवाल, जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, चंद्रमोहन राणा, अभिषेक बिष्ट आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!