चमोलीः जिलास्तरीय विद्यालयीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता शुरू–

by | Oct 7, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

600 मीटर दौड़ में तमन्ना और कन्हैया रहे प्रथम, पढ़ें अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम–

गोपेश्वरः स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालयीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताएं शुक्रवार से शुरू हो गई हैं। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने विधिवत रुप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि चमोली जनपद के खिलाड़ियों ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में तमन्ना प्रथम, नीलम द्वितीय और लता तृतीय रही, जबकि इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कन्हैया, रोहित और ‌अभिषेक क्रमशः प्रथम, ‌द्वितीय और तृतीय रहे। मानचित्र प्रतियोगिता में कृषा चौहान, विनय कुमार व दर्शन दानू, सुलेख लेखन में प्रिंशा नगवाल, नेहा देवराड़ी व सूरज कनवाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।

मार्च पास्ट में जोशीमठ की टीम प्रथम, नंदानगर द्वितीय व कर्णप्रयाग तृतीय रहा। इस मौके पर प्रदीप नेगी, हरीश नेगी, भुवन चंद्र डिमरी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, दिगंबर नेगी, मुकेश नेगी, मोहन सिंह रावत, मंजू बिष्ट, शशि कंडवाल, महादेवी रावत, प्रेमा कठैत, शशी कंडेरी, कुंवर सिंह गड़िया, प्रेम सिंह फरस्वाण के साथ ही कई अधिकारी और शिक्षकगण मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...
error: Content is protected !!