स्वास्थ्यः 30 सालों से चमोली को स्वस्थ बनाने में जुटे हैं डॉक्टर दंपत्ति–

by | Oct 10, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

  

चमोली में ही तय किया सर्जन से सीएमओ तक का सफर,  जब भी तबादला हुआ लोगों ने आंदोलन कर रुकवाया– 

गोपेश्वरः  सरकारी सेवा में आते ही हर कोई मैदान की तरफ भागना चाहता है, उसके लिए तरह-तरह के जुगत लगाए जाते हैं, लेकिन यहां एक ऐसे चिकित्सक दंपत्ति हैं जो 30 सालों से चमोली जिले में सेवाएं देते हुए लोगों को स्वस्थ बनाने में जुटे हैं।

यहां बात हो रही है उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग में तैनात सर्जन डा. राजीव शर्मा और उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. उमा रानी शर्मा की, जिन्होंने चमोली जिले में आने के बाद मैदान का मोह पूरी तरह से त्याग दिया। डा. राजीव शर्मा को हाल ही में चमोली जिले का सीएमओ भी बना दिया गया है।

मूल रूप से मेरठ के धतोली गोविंदपुरी निवासी डा. राजीव शर्मा की पहली पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के समय पौड़ी में तैनाती हुई थी। डा. शर्मा बताते हैं कि तत्कालीन एडी स्वास्थ्य डा. आईएस पाल ने 29 फरवरी 1992 को उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग भेजा। तब से वह इसी चिकित्सालय में तैनात हैं।

पहाड़ में सेवा देने के अनुरोध पर 1994 में उनकी पत्नी डा. उमा रानी शर्मा को भी कर्णप्रयाग भेज दिया गया। तब से दोनों चिकित्सक पति पत्नी कर्णप्रयाग में ही सेवाएं दे रहे हैं। डा. शर्मा बताते हैं कि उन्होंने खुद कभी यहां से तबादले की इच्छा नहीं जताई। हालांकि विभागीय स्तर पर कई बार तबादले हुए, लेकिन लोगों ने आंदोलन कर रुकवा दिए।

डा. शर्मा और उनकी पत्नी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही अच्छे व्यवहार से लोगों के दिलों में ऐसी जगह बना दी कि उन्हें जिले में हर कोई जानता है। यही कारण है कि जब भी उनके तबादले की बात आती है तो लोग उसे रुकवाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। 2019 में तो लोगों ने धरना प्रदर्शन तक कर दिया था।

– डा. शर्मा बताते हैं कि शुरू में जिले के दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं काफी कम थी। गांवों में सड़कें भी नहीं पहुंची थी। तब वह रामणी, बालपाटा जैसे दूरस्थ गांवों में ट्रैकिंग कर पहुंचते थे और लोगों का उपचार करते थे।

– 30 साल की सेवा में डा. राजीव शर्मा अब तक करीब सवा लाख ऑपरेशन करा चुके हैं, जबकि उनकी पत्नी डा. उमा रानी शर्मा 50 हजार से अधिक प्रसव करा चुकी हैं। डा. शर्मा बताते हैं कि जब वह यहां आए थे तो यहां लोग स्वास्थ्य सेवाओं से काफी वंचित थे। तभी उन्होंने निश्चय कर लिया था कि वह यहीं सेवाएं देंगे। यहां से जाने का कभी मन नहीं हुआ। वह कहते हैं कि अब आगे भी मैं पहाड़ में ही रहकर सेवाएं देना चाहता हूं।

बेटा भी पहाड़ में ही करना चाहता है काम

– चिकित्सक दंपत्ति के दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा सुमन्यु शर्मा आईआईटी से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। जबकि छोटा बेटा ध्रुव एमबीबीएस कर रहा है। वह भी पढ़ाई पूरी कर पहाड़ में ही सेवाएं देने का इच्छुक है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!