दीर्घायु की कामनाः बेहद खास होने वाला है इस बार का करवा चौथ–

by | Oct 12, 2022 | आस्था, चमोली, संस्कृति | 0 comments

सुहागिन निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की करती हैं कामना, पढ़ें क्या रहेगा इस बार खास–

– इस साल करवा चौथ का व्रत बृहस्पतिवार को यानि 13 अक्टूबर को होगा। इस साल का करवा चौथ बेहद खास होने वाला है. ज्योतिष के अनुसार इस बार करवा चौथ पर दुर्लभ व शुभ योग बन रहा है, जिसमें पूजा करने पर सुहागिनों को खूब लाभ मिलेगा. करवा चौथ के दिन ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में रहेंगे। 

करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. सुहागिन स्त्रियों के लिए करवा चौथ का व्रत महत्वपूर्ण कहा जाता है. करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं.

इस साल करवा चौथ का व्रत और पूजन गुरुवार 13 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा. कहा जाता है कि इस दिन किए गए पूजा और व्रत से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है. करवा चौथ पर चंद्रमा पूजन का भी विशेष महत्व होता है. चंद्रोदय के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं. 

करवा चौथ तिथि व मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 12 अक्टूबर रात 2:00 बजे से शुरू होगा. जोकि अगले दिन 13 अक्टूबर की मध्य रात्रि 3:09 पर समाप्त होगा. करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा. 13 अक्टूबर को कृतिका नक्षत्र में शाम 6:41 तक रहेगा और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत होगी. करवा चौथ की पूजा के लिए शाम 06:01 से 07:15 तक का समय सबसे शुभ रहेगा.

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!