अविस्मर्णीय क्षण–तीन शंकराचार्यों की मौजूदगी में होगा महासम्मेलन–

by | Oct 12, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

अविमुक्तेश्वरानंद के ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य बनने पर किया जा रहा आयोजन–

जोशीमठः  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य बनने पर जोशीमठ नगर में 17 अक्टूबर को भव्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ज्योतिर्मठ में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में तीन मठों के शंकराचार्य मौजूद रहेंगे।

बुधवार को ज्योतिर्मठ में मीडिया कर्मियोएं से वाता में मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने बताया कि महासम्मेलन का भव्य और दिव्य आयोजन रविग्राम के जेपी मैदान में होगा। जिसमें ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज, द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज और श्रृंगेरी के शंकराचार्य विधुशेखर भारती महाराज शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 15 अक्तूबर को तीनों शंकराचार्य हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।

16 को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद हेलीकॉप्टर से केदारनाथ दर्शन के बाद ज्योतिर्मठ आएंगे। 17 अक्तूबर को जोशीमठ नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान भोटिया जनजाति का पौणा नृत्य और सलूड़-डुंग्रा का रम्माण नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। जेपी मैदान में महासम्मेलन आयोजित होगा।

महासम्मेलन में गढ़वाल के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी और लोक गायिका नंदा सती मांगल गीतों की प्रस्तुति देंगी। पत्रकार वार्ता में  ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू, प्रबंधक विष्णुप्रियानंद ब्रह्मचारी, साध्वी पूर्णम्बा, आनंद उपाध्याय के साथ ही अन्य संतगण मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!