सतर्कः खाद्य दुकानों में ताबड़तोड़ चालान, चार दुकानों का हुआ चालान– 

by | Oct 15, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य सामग्री से रहें सावधान, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरु किया अभियान–

चमोलीः त्यौहारी सीजन में लोगों को मिलावटी खाद्य सामग्री न मिले, इसके लिए जिला प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बाहर से आने वाले खाद्य सामग्री वाहनों की नियमित जांच की जा रही है और दुकानों से फूड सैंपल लिए जा रहे है।
सीनियर खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खॉ ने बताया कि शनिवार को जिले की प्रवेश सीमा गौचर में तीन दर्जन से अधिक खाद्य सामग्री वाहनों का निरीक्षण किया गया है और जिले में सप्लाई किए जा रहे खाद्य पदार्थ यथा मिठाई, मावा, दूध, पनीर, रसगुल्ले इत्यादि के पांच सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है।

इसके अतिरिक्त गौचर मुख्य बाजार में स्थित दुकानों में खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया गया है, जिसमें दो मिठाई की दुकानों में उचित साफ-सफाई न मिलने पर नोटिस जारी किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को गैरसैंण, महलचौरी, आगरचट्टी में दो दर्जन से अधिक दुकानों में खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया गया।

जिसमें बिना फूड लाइसेन्स के खाद्य कारोबार करने वाले 4 दुकानदारों का चालान किया गया। इस दौरान दूध और चायपत्ती के सैंपल भी लिए गए। निरीक्षण के दौरान फूड सुरक्षा एक्ट-2006 के तहत नियमों का पालन करने और मिलावटी खाद्य पदार्थो के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

बिना लाइसेन्स खाद्य साम्रगी बिक्रय पर 6 माह की सजा व 2 लाख तक का आर्थिक दण्ड लगाया जा सकता है। निरीक्षण टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमिताभ जोशी, सीनियर फूड सेफ्टी ऑफिसर असलम खॉ, सहायक अधिकारी गजेन्द्र फर्सवाण, पुलिस अधिकारी राजेश गुंसाई आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...
error: Content is protected !!