फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुआ प्यार, युवती हिमाचल से पहुंची चमोली, लेकिन पीछे से पहुंच गई पुलिस–पढ़ें पूरी खबर–

by | Aug 9, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

चमोली। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की एक युवती को फेसबुक पर बने दोस्त से प्यार हो गया तो वह अपना सबकुछ छोड़कर चमोली जनपद पहुंच गई। लेकिन युवती की लोकेशन को खंगालने के बाद हिमाचल प्रदेश से पुलिस टीम भी यहां पहुंच गई। पुलिस युवती को अपने साथ ले गई है। मंगलवार को पुलिस युवती को परिजनों को सौंप देगी। दरअसल, हिमाचल प्रदेश की एक युवती की चमोली जनपद के एक क्षेत्र में रह रहे नेपाली मूल के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोस्ती कब प्यार में बदल गया, दोनों को पता ही नहीं चला। युवती युवक के प्यार में इतनी व्याकुल हो गई कि अपने घर से भाग गई। उसने अपनी बहिन को भी उसके साथ चलने के लिए कहा तो बहन भी उसके साथ चली गई। वे घर से नगदी और जेवर भी ले गए। जब 21 जुलाई को हिमालय प्रदेश के बेजनाथ थाने में एक युवक ने अपनी दोनों बहिनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को दोनों युवतियों की लोकेशन चमोली जनपद का एक क्षेत्र मिला। रातों रात पुलिस टीम चमोली जनपद पहुंच गई। सोमवार को पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद कर लिया। युवक नाबालिग निकला, जिससे युवती की उससे शादी नहीं हो सकी। पुलिस दोनों युवतियों को अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गई है। संभवतः मंगलवार को पुलिस टीम युवतियों को परिजनों को सौंप देगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती जिस युवक से प्यार करती है वह नाबालिग है, जिससे उनकी शादी नहीं हो सकती है।  

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!