राजकाजः माणा गांव पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, भोटिया जनजाति के ग्रामीणों में उत्साह–

by | Oct 16, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

 

माणा गांव में तैयारियां शुरू, आर्मी कैंप के समीप होगी जनसभा, चौफुला और पौणा नृत्य से होगा मोदी का स्वागत– 

चमोलीः देश के अंतिम गांव माणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन सीमा पर स्थित देश के अंतिम गांव माणा से वाईब्रेंट व्लेज प्रोग्राम की शुरुआत कर सकते हैं।

प्रशासन को पीएमओ को इसकी अभी तक लिखति सूचना तो नहीं मिली है, लेकिन अंदरखाने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्तूबर को बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। यहीं रात्रि प्रवास करेंगे।

उनके रात्रि विश्राम के लिए आर्मी कैंपस के साथ ही सरोवर पोर्टिको और एक अन्य जगह चिन्हित की गई है। माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के माणा गांव में जीवंत ग्राम कार्यक्रम का शुभारंभ करने का संभावित कार्यक्रम है।

वे यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों को भी देखेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी दूसरी बार बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है।

माणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर भोटिया जनजाति के ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल है। ग्रामीण चौफुला और पौंणा नृत्य से प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि ग्रामीणों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!