चमोली। जिन गांवों में लोग रात को लेंप और छिल्लों के सहारे रात का अंधेरा काटते थे, आज उन गांवों में सोलर लाइटें अपनी रोशनी बिखेर रही है। चारों ओर सोलर लाइटों की जगमगाहट है। गांवों में विकास चरम पर है, लेकिन सिर्फ धनाड्य वर्ग का। गांवों में जिनका कोई बोलने वाला नहीं है, इधर-उधर (विभागों में) जाने वाला नहीं है, उन्हें कोई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, सिवाय मनरेगा के। यह स्थिति तब है, जब ब्लॉक से लेकर जिला स्तर पर अधिकारियों की भरमार है। हर दिन ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें आयोजित हो रही हैं। फाइलों के पन्ने भरते जा रहे और कागजों में ही करोड़ों की योजनाएं बनती जा रही हैं। आज स्थिति यह है कि अधिकांश गांवों में जो सोलर लाइटें वितरित की गई हैं, वो धनाड्य वर्ग या पहूंच वाले लोगों के घरों को ही रोशन कर रही हैं। दशोली, जोशीमठ, घाट, पोखरी, नारायणबगड़, थराली, देवाल, गैरसैंण, कर्णप्रयाग क्षेत्रों के गांवों में देखा जाए तो कुछ ही सोलर लाइटें आम रास्तों में पथ प्रकाश के लिए लगी हुई हैं, जबकि अधिकांश लाइटें पहुंच वाले लोगों के घरों के बाहर लगी हुई हैं। यह इसलिए भी हो रहा है कि जब लाइटें गांवों में पहुंच रही हैं तो उसे कहां स्थापित किया जा रहा है और कौन इसके लिए पात्र है, इसका आंकलन नहीं किया जा रहा है, जिससे गांवों में कहीं भी लाइटें लगा दी जा रही हैं। एक जगह ऐसी भी हुई घटना— जिले के एक गांव में 17 सोलर लाइटें पहुंची, ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधियों ने मिल बैठ कर तय किया कि लाइटें कहां-कहां लगेंगी, जिसके बाद लाइटें जगह-जगह स्थापित कर दी गई। अब हुआ यह कि ग्राम प्रधान को कई बार एक व्यक्ति सोलर लाइन देने की मांग कर रहा था, लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हो पाई। जिस पर आक्रोशित होकर उस व्यक्ति ने गांव के रास्ते के गदेरे पर लगी लाइट को रात के अंधेरे में उखाड़कर अपने घर के बाहर लगा दी। स्थिति यह रही कि जब वह चोरी छिपे लाइट को खंबे सहित अपने कंधे पर ले जा रहा था तो उसके कंधे पर भी लाइट निरंतर जल रही थी, जिस कारण कई लोगों ने उसे लाइट ले जाते हुए साफ-साफ देखा। –
सरकारी सोलर लाइटों से धनाड्य वर्ग के घर हो रहे जगमग, गांवों में निरीक्षण करें ब्लॉक के अधिकारी–
by admin | Jul 10, 2021 | कोरोना, खेल, चमोली, देहरादून, नैनीताल, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय, रुड़की, साहित्य, स्वास्थ्य, हरिद्वार | 0 comments

Latest News
गोपेश्वर खेल मैदान में आयोजित हो रही परीक्षा, खूब दमखम दिखा रहे बच्चे-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026:...
जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...
गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...
डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...
लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...
गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...
भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
