चमोलीः मेघनाथ कंधे पर ले आए लक्ष्मण को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र– 

by | Oct 22, 2022 | चमोली, धर्म, संस्कृति | 0 comments

 

भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन संपन्न, उमड़े दर्शक– 

नंदप्रयागः रामलीला कमेटी नंदप्रयाग की ओर से आयोजित रामलीला मंचन संपन्न हो गया है। नगर में श्रीराम परिवार की भव्य झांकी निकाली गई। रावण वध की रात जब मेघनाथ कंधे पर ब्रह्मास्त्र लेकर मंच पर पहुंचा तो यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बन गया।

आयोजक मंडल ने ब्रह्मास्त्र को खास ढंग से बनाया था। रावण का अभिनय रमन चौहान, मेघनाथ का मनोज शाह, राम का अभिषेक कठैत और लक्ष्मण का अभिनय सिद्घांत कठैत ने किया। रावण वध के बाद राम का राजतिलक भव्य रुप से आयोजित किया गया।

इस मौके पर समीर बहुगुणा, डा. सौरभ वैष्णव, प्रमेंद्र रौतेला, लखपत रावत, प्रह्लाद रौतेला, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!