वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद–

by | Oct 26, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

अन्नकूट के पावन पर्व पर हुए कपाट बंद, अब मुखबा में होगी मां गंगा की पूजा अर्चना–

उत्तरकाशीः बुधवार को विधि-विधान से गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। मां गंगा की भोगमूर्ति सेना के बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं की अगुवाई में मुखबा के लिए रवाना हुई। बुधवार को मां गंगा की डोली रात्रि प्रवास के लिए मार्कंडेय पुरी स्थित चंडी देवी के मंदिर में पहुंचेगी और बृहस्पतिवार को गंगा जी की भोगमूर्ति मुखबा स्थित गंगा मंदिर में स्थापित कर दी जाएगी।

कपाट बंद होने के दौरान हजारों तीर्थयात्रियों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की। अन्नकूट के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार व विशेष पूजा अर्चना के बाद विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने से पूर्व विशेष पूजा अर्चना के साथ गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया गया।

मंदिर समिति के पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल, सुरेश सेमवाल, महेश सेमवाल, मुकेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, पवन सेमवाल आदि ने यहां गंगा जी की भोग मूर्ति का शृंगार किया। शुभ मुहूर्त पर दोपहर में 12.01 बजे मंदिर के भीतर अखंड ज्योति के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए

कपाट बंदी के दौरान मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों के साथ ही गंगोत्री विधाायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, उत्तरकाशी पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, एसडीएम सीएस चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, थानाध्यक्ष हर्षिल दिलामोहन आदि मौजूद रहे।

इस वर्ष 6 लाख से अधिक ती‌र्थयात्रियों ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए। जबक‌ि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्रों दर्शनों के लिए पहुंचे। दोनों धामों में कुल 1110086 तीर्थ यात्री पहुंचे। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!