कारोबारः केदारनाथ यात्रा से हुआ 101.34 करोड़ का कारोबार– 

by | Oct 28, 2022 | रूद्रप्रयाग, व्यवसाय | 0 comments

पढ़ें किसने किया यह कारोबार, इस बार केदारनाथ में पहुंचे रिकॉर्ड तीर्थयात्री– 

गुप्तकाशीः इस बार केदारनाथ की यात्रा ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बार 15 लाख 36 हजार तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। बाबा केदार के कपाट 27 अक्टूबर को बंद हो गए हैं।

केदारनाथ में घोड़े खच्चर 101.34 करोड़ का कारोबार हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर खुशी व्यक्त करते हुए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के साथ ही अन्य मंदिर अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। केदारनाथ में शुरुआत से ही ती‌र्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो अंत तक देखने को मिला।

जीएमवीएन से लेकर निजी होटल, लॉज संचालकों को भी यात्रा से जबरदस्त फायदा हुआ। केदारनाथ यात्रा से सरकार को करीब आठ करोड़ का राजस्व भी प्राप्त हुआ है। सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से 4302 घोड़ा मालिकों के 8664 घोड़े खच्चर पंजीकृत किए थे,

इस सीजन में 5.34 लाख तीर्थयात्री घोड़े खच्चरों से केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर गए। डंडी-कंडी वालों ने भी 86 लाख की कमाई की। हेली कंपनियों ने 75 करोड़ 40 लाख की कमाई की। सीतापुर और सोनप्रयाग पार्किंग से सरकार को 75 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। 

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!