जय श्रीरामः कोठियालसैंण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुई रामलीला– 

by | Nov 3, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

राम और सीता के जन्मोत्सव के बाद किया मिष्ठान वितरण, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान–  

गोपेश्वरः चमोली बाजार के समीप कोठियालसैंण में श्रीराम और सीता के जन्मोत्सव के साथ रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। कोठियालसैंण में बीते लंबे समय से स्थानीय लोग प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन करते आ रहे हैं। रामलीला कमेटी के संरक्षक व कुशल उद्यमी एस कुंवर ने रामलीला मंचन का उद्घाटन कर दर्शकों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

रामलीला के पहले दिन राम और सीता का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्र‌ सिंह गरोड़िया ने बताया कि रामलीला में महिला पात्र का अभिनय भी महिलाएं कर रही हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी रामलीला को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। 

पहले दिन की रामलीला में लंकापति रावण, कुंभकरण और विभीषण ब्रह्मदेव की तपस्या करते हैं। उनकी तपस्या से खुश होकर ब्रह्मदेव रावण को अमर रहने, कुंभकरण को छह माह की निंद्रा और विभीषण को भगवान की भक्ति में लीन रहने का वरदान देते हैं। वरदान मिलते ही अहंकारी रावण अपने तपोबल से कैलाश पर्वत को हिलाता है, जिससे नाराज भगवान शिव उसे श्राप देते हैं और तांडव करने लगते हैं। रावण के उत्पात से दुखी देवतागण भगवान विष्णु की शरण में जाते हैं। भगवान विष्णु उन्हें त्रेता युग में राम अवतार लेकर रावण के विनाश का आश्वासन देते हैं। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!