धार्मिकः किलौंडी नारायण गांव में पांडव परिवार ने किया पवित्र गंगा स्थान– 

by | Nov 3, 2022 | आस्था, चमोली, संस्कृति | 0 comments

पांडव नृत्य आयोजन में उमड़ रहा श्रद्घालुओं का हुजूम, मां गंगा और अस्त्र-शस्त्रों की हुई पूजा– 

चमोलीः दशोली विकास खंड के किलौंडी नारायण गांव में इन दिनों पांडव नृत्य की धूम मची है। बृहस्पतिवार को पांडवों ने अलकनंदा में पवित्र स्नान किया और अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। श्रद्घालुओं ने पांडवों की पूजा की और अपने परिवार की कुशलत की कामना की।

29 अक्टूबर से किलौंडी के नारायण गांव में पौराणिक पांडव नृत्य का आयोजन चल रहा है। बुधवार को भव्य रुप से गैंडा वध का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को पांडव परिवार ने अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना कर पवित्र स्नान किया।  

किलौंडी नारायण गांव में 18 साल बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। गंगा स्नान के बाद य‌ुधिष्ठिर, अर्जुन, भीम, नकुल, सहदेव, कुंती, द्रोपदी और कृष्ण के पश्वा ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य किया।

ग्रामीणों ने पांडव परिवार की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की कुशलता की कामना की। इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपक असवाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह असवाल, केएस असवाल, रणजीत सिंह, महिपाल सिंह, डबल सिंह, प्रेम सिंह, अंकित, संदीप, सोबत सिंह, रमेश असवाल, हरेंद्र सिंह, अनुज सिंह, सुधीर नेगी,

सुरजीत सिंह, कलम सिंह, शिशुपाल, हरेंद्र, वीरेंद्र, धन सिंह, दीवान सिंह, राकेश सिंह, कुंदन सिंह, शिव सिंह, शिशुपाल सिंह, सुधीर, धनसिंह, कल्याण सिंह, राकेश सिंह, कुंदन सिंह, अवतार सिंह, रणजीत सिंह, सुरजीत, विक्रम, प्रेम सिंह, सोबत सिंह, दीवान सिंह, शिव सिंह, हरि सिंह के साथ ही युवक और महिला मंगल दल के महिलाएं और युवा मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!