चमोली के इन होनहारों ने पास की नेट की परीक्षा, बनेंगे प्रोफेसर– 

by | Nov 6, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

रवि, कुलदीप, चंदन और बरखा ने पास की नेट परीक्षा, प्रतिमाह सरकार उठाएगी शोध का खर्च–

गोपेश्वरः देव संस्क‌ृति विश्व विद्यालय में अध्ययनरत गोपेश्वर के योग विज्ञान के छात्र रवि प्रकाश मलेठा के साथ ही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने नेट परीक्षा पास कर ली है। इसमें एक छात्र ने लगातार तीसरी बार नेट परीक्षा पास की है।

गोपेश्वर महाविद्यालय के मीडिया कॉर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर की प्रतिष्ठित नेट परीक्षा में महाविद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। सैन्य विज्ञान में कुलदीप कुमार, भूगोल विषय में चंदन और पर्यावरण विज्ञान में बरखा बिष्ट ने नेट परीक्षा पास की है।

उन्होंने बताया कि चंदन सिंह ने लगातार तीसरी बार नेट परीक्षा पास की है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. मनोज उनियाल, डा. जगमोहन नेगी, डा. मुकेश टम्टा, डा. बीपी देवली, डा. प्रकाश शाह, डा. हर्षि खंडूड़ी, डा. गिरधर जोशी आदि ने खुशी व्यक्ति करते हुए तीनों को शुभकामनाएं दी। कहा कि यह तीनों अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा हैं।

वहीं, गोपेश्वर हल्दापानी के रवि प्रकाश मलेठा ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की ह। रवि मौजूदा समय में देव संस्कृति विवि से योग साइंस की पढ़ाई कर रहा है। 

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!