चमोलीः कमान संभालते ही एक्शन मोड में पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल– 

by | Nov 8, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

नशा तस्कर पर किया वार, 1 किलो 600 ग्राम चरस और 53 हजार रूपये के साथ एक तस्कर गिरफ्तार– 

गोपेश्वर। जनपद चमोली के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक, प्रमेन्द्र डोबाल महोदय द्वारा जनपद की कमान सभालते ही नशा उन्मूलन अपनी मुख्य प्राथमिकता बताई गयी थी, नशे एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिये उनके अवैध नशा कारोबारियों पर नकेल कसने के लिये सभी क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्ष व एसओजी को आवश्यक  दिशानिर्देश देकर एक्टिव कर दिया गया था, 

नशा उन्मूलन हेतु पूर्व से चलाये जा रहे “नशामुक्त चमोली” अभियान को और अधिक प्रभावी रुप से लागू करने के लिये सभी को उचित निर्देश दिये गये, नशामुक्त चमोली अभियान को प्रभावी बनाते हुये प्रमोद कुमार शाह, पुलिस उपाधीक्षक चमोली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली एवं प्रभारी एसओजी चमोली द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु कोतवाली चमोली व एसओजी की एक संयुक्त टीम गठित की गयी।

टीम द्वारा जाल बुनते हुये कल सोमवार को पीपलकोटी रोड़ नवोदय विद्यालय बैंड पुराने टीन शैड के पास से आ रहे  तस्कर कुंवर सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम ल्यारी थैणा पो0 उर्गम तहसील जोशीमठ जनपद चमोली को अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गांव में अलग अलग जगह से चरस इकट्ठा कर मैन रोड के ढाबों में अपने एजेंट बिठा कर यात्रा मार्ग में चलने वाले ड्राइवरों के माध्यम से आगे बेचते है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवनीत भण्डारी, प्रदीप रावत चौकी प्रभारी पीपलकोटी, कांस्टेबल मनमोहन भण्डारी,  संजय बलूनी, आशुतोष तिवारी और रविकांत मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!