फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले विक्रेताओं को ऋण वितरित करने के निर्देश–

by | Nov 10, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

‌डीएम हिमांशु खुराना ने पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक के दौरान दिए ये निर्देश– 

गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिशासी अधिकारियों की बैठक लेते हुए प्रधानमंत्री आवास शहरी और पीएम स्वानिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने पीएम आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों को 30 नवंबर और फाउंडेशन स्तर पर निर्माणाधीन आवासों को दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। 

डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि धनराशि के अभाव में यदि किसी आवास का काम रुका है तो उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं। जिससे शासन को डिमांड भेजी जा सके। डीएम ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले विक्रेताओं को लक्ष्य के अनुसार ऋ‌ण वितर‌ि करने के निर्देश दिए, साथ ही डीएम ने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की समीक्षा करते हुए बैंकों में लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने, थूकने और पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने और सेग्रिगेशन की हर दिन की प्रगति की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

बैठक में बताया गया कि जिले में स्वीकृत 1540 पीएम आवासों में से 991 आवास बन चुके हैं। पीएम स्वानिधि में 246 लक्ष्य के सापेक्ष 169 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण आवंटित किया गया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!