चमोलीः लोकगायिका हेमा करासी के गीतों ने झुमाया, राम बनवास न रुलाया–

by | Nov 11, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

रामलीला मंचन में आयोजित हुई लोक गायिका हेमा नेगी करासी की सांस्कृतिक संध्या– 

गोपेश्वरः  संयुक्त रामलीला मंच की ओर से रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों के मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक दिन रामलीला शुभारंभ से पूर्व लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। बुधवार को राम बनवास के मंचन से पहले लोक गायिका हेमा नेगी करासी की संस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इस आयोजन को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बदलता गोपेश्वर ऑन लाइन पेज पर भी दर्शक देर रात तक कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहे। हेमा नेगी करासी ने मेरी बामणी, बामणी, मेरी बामणी.., कौरवों की सेना हो, गिर गेंदुवा.., शिवजी का बग्वान फूल खिल्या छन.., चेता की चेत्वाल्या.., जागी नंदा, पाणी का पंदेरों.. जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों को खूब झुमाया।

इसके बाद आयोजित रामलीला मंचन में राम वनवास की लीला हुई। श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के वन जाने के दृश्य को देख कई दर्शकों की आंखें झलक उठी। इस मौके पर संयुक्त रामलीला मंच के अध्यक्ष अनूप पुरोहित, पीयूष विश्नोई, देवेंद्र गौड़, हेमंत दरमोड़ा, नितिन अरोड़ा, शांति प्रसाद नौटियाल, जगमोहन सिंह, कैलाश तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन पत्रकार व साहित्यकार राजकुमार तिवारी ने किया।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!